लखनपुर।। खबरी गुल्लक।। 15 जुलाई 2026
थाना लखनपुर पुलिस टीम ने ग्राम पुहपुटरा में प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी से संबंधित सामान बरामद किया और छह व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तहसीलदार के समक्ष पेश किया। बरामद सामान में 7 नग तिरपाल, लगभग 50 लीटर डीजल और 1 बैटरी शामिल है। 15 जुलाई 26 को थाना लखनपुर पुलिस टीम पुहपुटरा, चिलबील कटकोना मार्ग पर तैनात थी जब मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पुहपुटरा के कुछ लोग चोरी का तिरपाल, डीजल तथा बैटरी छुपा कर रखे हुए हैं। सूचना की तहकीकात के बाद पुलिस ने वहां के अनावेदकों से पूछताछ की।
संदेही अरविन्द पैकरा पुत्र तुलेश्वर पैकरा उम्र 23 वर्ष , फेकू राम पुत्र स्व. सुखदेव, उम्र 40 वर्ष , जितेन्द्र कुमार पुत्र सहोदर राम, उम्र 24 वर्ष , सरजू रजक पुत्र सुकुल रजक, उम्र 24 वर्ष , बुधन राजवाड़े पुत्र मुन्ना राम, उम्र 25 वर्ष , मनोज राजवाड़े पुत्र रामनाथ राजवाड़े, उम्र 24 वर्ष सभी निवासी ग्राम पुहपुटरा, थाना लखनपुर के कब्जे से पुलिस ने कुल 7 तिरपाल, लगभग 50 लीटर डीजल और 1 बैटरी जप्त कर लिए। अनावेदकों से उक्त सामान रखने के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतु किसी प्रकार का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इस आधार पर पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि उनके कृत्य सम्भवतः धाराओं के अनुरूप हैं और उन्हें धारा 35(3)(इ) तथा 303(2) BNS के तहत नोटिस दिया गया।
अनावेदकों को धारा 35(3) BNSS का नोटिस देकर मामले की विवेचना में सहयोग देने हेतु चेक-लिस्ट भर कर अग्रीम वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही संदिग्धों के विरुद्ध पृथक रूप से धारा 170/126 तथा 135(3) BNS के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें तहसीलदार लखनपुर के समक्ष पेश किया गया और इस्तगासा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पूरी कार्रवाई में थाना लखनपुर से प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष कुमार, सहायक उप निरीक्षक परशु पैकरा, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक अजय पाण्डेय, दशरथ राजवाड़े, सुरेश गुप्ता, कुश सोनी एवं रामकुमार यादव सक्रिय रहे। थाना ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध सूचना के लिये स्थानीय पुलिस को त्वरित सूचित करें जिससे समय रहते अपराध रोका जा सके।




