अंबिकापुर में पहली बार हुआ आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता .. कुंदन, जितेंद्र और उमेश ने अलग अलग वर्ग में बाजी मारी

अंबिकापुर में पहली बार हुआ आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता .. कुंदन, जितेंद्र और उमेश ने अलग अलग वर्ग में बाजी मारी

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।खबरी गुल्लक। 

आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता राजमोहनी भवन अम्बिकापुर में सम्पन्न हुआ मुख्य अतिथि के रूप में युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भजपा युवा पार्षद दीपक यादव जी अंकित सिंह  शामिल हुए । कार्यक्रम में युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर  ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।


कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्षद दीपक यादव  ने  कहा भविष्य में भी इस प्रकार की खेल होंगे इससे और बेहतर करने की कोशिश करेंगे एवम प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन पर जोर दिया गया। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता तीन वेट केटेगिरी में हुआ 106 प्रतिभागी हिस्सा लिए थे। जिसमे 75किलो से 84 किलो वजन में कुंदन सिंह प्रथम स्थान एवम भमेश साहू द्वतीय स्थान अब्दुल्लह रहीम तीसरा स्थान प्राप्त किये । वही 90 किलो से ऊपर वजन में जितेंद्र कुमार साहू प्रथम स्थान सेड्रिक मिंज दूसरा स्थान मो. कैफ तीसरा स्थान प्राप्त किये ।45 किलो से 54 किलो वजन में प्रथम स्थान उमेश कुमार दूसरा स्थान पीयूष विश्वकर्मा तीसरा स्थान करन देवांगन रहे । सभी विजेता खिलाड़ियो को शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र आयोजक द्वारा दिया गया । कार्यक्रम में कार्यकर्ता तनिष्क कुशवाहा , शरद कुशवाहा,अभिषेक ,हिमांशु ,ऋषभ,रितिक अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)