अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।17 जुलाई 2026
मानवाधिकार एसोशिएसन के सरगुजा संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने विश्व न्याय दिवस पर अंबिकापुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस न्याय के सार्वभौमिक आदर्श, न्याय की पहुँच, समानता और कानून के प्रति सम्मान की याद दिलाता है। हम एक ऐसे समाज का विकल्प नहीं सोच सकते जहाँ हर व्यक्ति के अधिकार और गरिमा सुरक्षित न हों। विशेषकर हमारा फर्ज बनता है कि कमजोर, वंचित और हाशिए पर खड़े लोगों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए हम संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरा करें। न्याय केवल कुछ खास के लिए नहीं है, यह शासन, प्रशासन और समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। जब तक हर नागरिक को बराबरी का अधिकार नहीं मिलेगा, वास्तविक न्याय अधूरा रहेगा। अपने अधिकारों और कानूनों की जानकारी बढ़ाएँ। किसी भी अन्याय या उत्पीड़न के समय तो सरकारी हेल्पलाइन, मानवाधिकार संस्थाएँ और स्थानीय विधिक सहायता केंद्र आपकी पहली मदद हैं।
आकाश अग्रवाल ने कहा कि नागरिकों के रूप में हमें अपनी स्थानीय प्रशासन और प्रतिनिधियों से जवाबदेही मांगनी चाहिए। पारदर्शिता ही भ्रष्टाचार और मनमानी को कम करती है। न्याय सिर्फ विधिक प्रक्रिया नहीं, यह मानवीय समझ और सहानुभूति भी मांगता है। समाज में पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार और समुचित सहायता सुनिश्चित करें। नए पीढ़ी और महिलाओं को न्याय संबंधी जागरूकता और सहभागिता के अवसर दें यही समाज की प्रगति का मार्ग है।
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बना सकते हैं जहाँ हर आवाज सुनी जाए, हर पक्ष को समान अवसर मिले और कानून का शासन ताकतवर हो। यदि आपको किसी मानवाधिकार संबंधित सहायता या जानकारी की आवश्यकता हो, तो मानवाधिकार एसोशिएसन, सरगुजा संभाग हम आपकी सेवा में सदैव तत्पर हैं। न्याय, समानता और इंसाफ की राह पर हमारा हर छोटा कदम बड़े बदलाव की नींव है। शहर से लगे ग्राम श्रीगढ़ के चांदमारी मैदान में प्रातःकाल हुए इस आयोजन को शहर के अन्य प्रबुद्धजनों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।




