अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक। 17 जुलाई 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा की स्थापना के तहत भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। प्रतिमा स्थापना, गार्डनिंग तथा हाई-मास्ट लाइटिंग कार्य के लिये कुल लागत लगभग 50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। भूमि पूजन कार्यक्रम मेयर मंजूषा भगत व भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रतिमा स्टेच्यु ऑफ यूनिटी के तर्ज पर मनेन्द्रगढ़ रोड के फॉरेस्ट बेयरियर के पास स्थापित की जाएगी। परियोजना में आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, गार्डनिंग तथा ऊँची-मास्ट रोशनी की व्यवस्था शामिल है, जिससे न सिर्फ स्थल की शोभा बढ़ेगी बल्कि सुरक्षा व रात्रि पर्यटन के अवसर भी उत्पन्न होंगे।
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य मनीष सिंह, जितेंद्र सोनी, ममता तिवारी, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, भाजपा नेता: विवेक दुबे, प्रियंका गुप्ता, पार्षद कमलेश तिवारी, शैलेश सिंह, जे. कुजूर, अवधेश सोनकर, दीपक गर्ग, विकास सोनी, रविन्द्र गुप्त भारती, शैलेन्द्र शर्मा, मधु चौदहा, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, सरस्वती यादव, गुलाम अंसारी सहित निगमपालिका के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।






