लुचकी घाट हादसा अपडेट: मृतक की पहचान प्रधान आरक्षक श्रीराम लकड़ा के रूप में हुई, राजधानी बस के चालक ने गलत दिशा पर जाते हुए कुचला था..

लुचकी घाट हादसा अपडेट: मृतक की पहचान प्रधान आरक्षक श्रीराम लकड़ा के रूप में हुई, राजधानी बस के चालक ने गलत दिशा पर जाते हुए कुचला था..

khabrigullak.com
By -
0

 अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।

अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुचकी घाट के समीप आज 7 जूलाई 2026 की रात करीब साढ़े 8 बजे यात्री बस द्वारा कुचले जाने से मृत हुए मोटरसाइकिल सवार युवक की पहचान प्रधान आरक्षक श्री राम लकड़ा के रूप में हुई है। 

 अंबिकापुर की ओर आ रही राजधानी बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गलत दिशा में जा सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार प्रधान आरक्षक को  रौंद दिया था, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद बाइक और शव को बाहर निकाला जा सका था। प्रधान आरक्षक का सिर बुरी तरह कुचल गया। यह नजारा जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए थे ।

विदित हो कि राजधानी बस क्रमांक CG 15A 5316 खरसिया मार्ग से अंबिकापुर की ओर सवारी लेकर आ रही थी। दुर्घटना से बस में सवार कई यात्री भी झटका लगने से चोटिल हुए। पुलिस द्वारा शव को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के मर्च्यूरी कक्ष में रखवाया गया था। जिसकी पहचान श्रीराम लकड़ा के रूप मे की गई है जो प्रधान आरक्षक के पद पर पुलिस लाइन अंबिकापुर में था। प्रधान आरक्षक की मौत से सरगुजा पुलिस परिवार में शोक है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)