अंबिकापुर। खबरी गुल्लक
लुण्ड्रा थाना के ग्राम नागम में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ हुई अचानक आकाशीय बिजली गिरने की घटना में दो बालकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रैफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे तेज गरज-चमक के साथ अचानक भारी बरसात हुई। उसी समय ग्राम के पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चे गाज की चपेट में आ गए। जिससे दो बालक रंजीत, पिता लोहरा नगेसिया, उम्र लगभग 11 वर्ष, रोशन पिता विजय दास पनिका, उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई,वहीं दो भाई प्रभु राम पिता भीमसाई नगेसिया 13 वर्ष, दिनेश नगेसिया 11 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है।




