सरगुजा में किरायेदार ने डाली थी डकैती... गांधीनगर पुलिस ने मकान मालिक पर दर्ज किया अपराध

सरगुजा में किरायेदार ने डाली थी डकैती... गांधीनगर पुलिस ने मकान मालिक पर दर्ज किया अपराध

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक।18 जुलाई 2026 

 डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा  राजेश अग्रवाल  के निर्देशानुसार सरगुजा पुलिस ने मकान मालिकों को चेतावनी दी है कि यदि वे अपने किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराएंगे तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह निर्देश थाना गांधीनगर में एक मामले के प्रकाश में और अधिक सख्ती के साथ लागू किए गए हैं, जिसमें मकान मालिक द्वारा किरायेदारों की सूचना न देने के कारण गंभीर अपराध की योजना और अंजाम सामने आया।

पुलिस के अनुसार, थाना गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाले राहुल विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने अपने घर में किरायेदारी देने के बाद संबंधित थाना में किरायेदारों की सूचना व सत्यापन न कराया। जांच में पाया गया कि उक्त किरायेदारों ने 13 मई 2026 की रात ग्राम घंघरी  गेरवानी नाला के पास में आर्म्स एक्ट व डकैती से सम्बन्धित गंभीर घटना को अंजाम दिया। इस मामले में थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 274/2026 एवं आर्म्स ऐक्ट की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।  मकान मालिक राहुल विश्वकर्मा के खिलाफ जिला दण्डाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 BNS के अंतर्गत अपराध दर्ज कर अपराध क्रमांक 455/26 धारा 223 B.N.S. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। 

इस तरह की कार्रवाई संभाग के सभी जिलों में होगी। आईजी दीपक झा के द्वारा संभाग के सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को संदिग्ध किरायेदारों की जांच, सत्यापन, मुसाफ़िरी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)