मानवाधिकार एसोशिएसन के सरगुजा संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने सड़क हादसे में घायल ग्रामीण को अपनी कार से समय पर अस्पताल पहुंचा बचाई जान...

मानवाधिकार एसोशिएसन के सरगुजा संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने सड़क हादसे में घायल ग्रामीण को अपनी कार से समय पर अस्पताल पहुंचा बचाई जान...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।

मानवाधिकार एसोशिएसन के सरगुजा संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के द्वारा पुनः बिलासपुर मार्ग में सड़क हादसे में घायल ग्रामीण को अपनी वाहन से अस्पताल में भर्ती कर जान बचाई गई। आकाश अग्रवाल न सिर्फ लोगों के मानवाधिकार के प्रति सजग हैं बल्कि घायलों को भी अस्पताल पहुंचाने तत्काल पहल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आकाश अग्रवाल बिलासपुर मार्ग से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर सड़क पर पड़े घायल ग्रामीण पर पड़ी। घायल ने बताया कि एक वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया है। रक्त लगातार बह रहा था,जिससे आकाश अग्रवाल ने तत्काल पहल किया और उन्हें अपनी कार से मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनके पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि मरीज को अस्पताल लाने में थोड़ा भी विलंब हो जाता तो मरीज की स्थिति बिगड़ सकती थी।समय पर अस्पताल लाने पर मरीज की जान बच गई। 

विदित हो कि मानवाधिकार एसोशिएसन के सरगुजा संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल लंबे समय से समाज सेवा किया जा रहा है। अभी तक वे एक दर्जन से अधिक मरीजों को अपनी वाहन से अस्पताल में भर्ती करा चुके हैं। उसने इस सेवा भाव की शहर वासियों द्वारा सराहना की जा रही है। आकाश अग्रवाल का कहना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। लोगों की सेवा में आत्मिक संतुष्टि और शांति मिलती है। उन्होंने आमजन से भी आह्वान कर कहा कि जब भी अवसर मिले हमें दूसरों के सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)