रीवा। खबरी गुल्लक। 18 जूलाई 2026
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद श्रीमती अनीता उमेश वर्मा को महापौर परिषद में शामिल करते हुए विद्युत विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए दायित्व को सहर्ष स्वीकार करते हुए श्रीमती अनीता वर्मा ने कहा कि महापौर परिषद के सदस्य के साथ उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका वे भलीभांति निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट रखरखाव, हाई मास्क टावर के साथ ही शहर वासियों से मिलने वाली हर समस्याओं को दूर करने प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शीर्ष संगठन के साथ ही महापौर अजय मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है।




