राम मंदिर चंदा और चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का हमला: अमरजीत बोले- आस्था के नाम पर जुटाए धन का पूरा हिसाब दे केंद्र सरकार..

राम मंदिर चंदा और चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का हमला: अमरजीत बोले- आस्था के नाम पर जुटाए धन का पूरा हिसाब दे केंद्र सरकार..

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर। खबरी गुल्लक 

राम मंदिर में चंदा और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं।उन्होंने कहा कि यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा विषय है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। अमरजीत भगत ने कहा कि देशभर के गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और आम श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की थी। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि सब कुछ पारदर्शी है तो फिर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों की आवश्यकता क्यों पड़ी। र्ष पदाधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।अमरजीत भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पूरे प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि जब ट्रस्ट के गठन और उसके प्रशासनिक ढांचे में केंद्र सरकार की भूमिका रही है तो सरकार इस मामले से स्वयं को अलग नहीं कर सकती। उन्होंने पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने, कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने, राम मंदिर से जुड़े चंदे, चढ़ावे, भूमि खरीद और आयोजनों का फॉरेंसिक ऑडिट कराने तथा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग दोहराई। साथ ही वर्तमान ट्रस्ट के पुनर्गठन की भी आवश्यकता बताई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं। यदि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे पर सवाल उठते हैं तो सरकार का दायित्व है कि पूरी पारदर्शिता के साथ सच्चाई देश के सामने रखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी धार्मिक आस्था का विरोध नहीं कर रही, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो स्वतंत्र जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, इस्माईल खान, प्रवेश गोयल, वेद प्रकाश मिश्रा, परमेश्वर राजवाड़े, अविनाश साहू सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)