ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर

ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर

khabrigullak.com
By -
0

 

अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक

भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के कार्यकर्ताओं ने आज अम्बिकापुर सदर कोतवाली पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र, अशोभनीय एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत भाजयुमो नेता एवं एल्डरमैन शरद सिन्हा के नेतृत्व में दर्ज कराई गई।

शरद सिन्हा ने बताया कि विकास सिन्हा उर्फ गोरखपुर (दर्रीपारा, अम्बिकापुर) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिसके संबंध में शिकायत देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296(बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

शरद सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन गाली-गलौज, व्यक्तिगत अपमान और सार्वजनिक मर्यादा का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और संवैधानिक मर्यादा का पालन सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मनोज सोनी, मयंक जायसवाल, वेदांत तिवारी, अंशुल श्रीवास्तव, मोली यादव, विकास शुक्ला, दीपक यादव, वीर सोनी, अंकित तिर्की, मनीष दुबे, प्रिंस चौबे, अंकित सिंह, रोहित कुशवाहा, विष्णुदेव पांडेय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)