सूरजपुर में पुलिस ने किया प्रभाष मंडल का एनकाउंटर ! बालिका से गैंगरेप का मुख्य आरोपी .. परिजनों ने शव लेने से किया इनकार..

सूरजपुर में पुलिस ने किया प्रभाष मंडल का एनकाउंटर ! बालिका से गैंगरेप का मुख्य आरोपी .. परिजनों ने शव लेने से किया इनकार..

khabrigullak.com
By -
0

कोलकाता।। खबरी गुल्लक 

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीया बालिका से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल मंगलवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया । पुलिस का दावा है कि घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन के लिए मंडल को सूरजपुर ले जाया गया था, तभी उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें मंडल गंभीर रूप से घायल हुआ, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंडल इस मामले में गिरफ्त में आया पहला आरोपी था। उसके बाद बशीरहाट इलाके से आनंद सरदार, दिवाकर सरदार और कबीर मोल्ला को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को जिस तालाब से बरामद किया गया था, उसका पता मंडल की निशानदेही पर चला था। राज्य पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर की पूरी घटना की विधिसम्मत छानबीन कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष रिपोर्ट पेश की जाएगी।

मंडल की मां ने बेटे की मौत के बाद कहा कि जो किया उसका फल उसे मिल गया और उन्होंने बेटे का शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा नशे का आदी था और परिवार की नहीं सुनता था। परिवार के किसी सदस्य ने अभी तक शव लेने की घोषणा नहीं की है। दूसरी ओर मंडल की पत्नी ने कहा कि परिवार जो भी निर्णय करेगा, वे उसे स्वीकार करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)