अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।
मानवाधिकार एसोशिएसन सरगुजा संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने लोगो को मानवाधिकार के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमारे हर अधिकार का मतलब है सम्मान, सुरक्षा और गरिमा। ये अधिकार हम सबको जन्म से मिले हुए हैं और किसी भी सरकारी या निजी कार्रवाई द्वारा छीने नहीं जा सकते। एक जागरूक नागरिक के रूप में आपके पास ये अधिकार हैं और इन्हें जानना आपका पहला कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकार जैसे जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, जाति धर्म लिंग के आधार पर भेदभाव न होने का अधिकार और न्याय तक पहुँच का अधिकार हम सब को मिली है।
आकाश अग्रवाल ने कहा कि यदि किसी ने आपके अधिकार का उल्लंघन किया बेहूदा व्यवहार, असुरक्षा, नौकरी स्कॉलरशिप से इनकार या जातीय-द्वेष तो चुप न रहें। शिकायत दर्ज कराएं, नज़दीकी मानवाधिकार संगठन से संपर्क करें या कानूनी सलाह लें।
संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि पड़ोसी, सहकर्मी और परिवार में मानवाधिकार ज्ञान फैलाएं, बच्चों और युवाओं को सम्मान और समानता का पाठ पढ़ाएं। जरूरतमंद की आवाज़ बनें। स्थानीय पुलिस थाने, न्यायालय, राज्य मानवाधिकार आयोग और मानवाधिकार एसोशिएसन से सहायता लें। हमारे संगठन की मदद चाहिए तो संपर्क करें। हम मार्गदर्शन, शिकायत निबंधन और कानूनी सहारा देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जानकार नागरिक ही मजबूत समाज बनाता है। अपने और दूसरों के अधिकारों की रक्षा करना हमारी साझी जिम्मेदारी है। अगर आप अपने अधिकारों के बारे में और जानना चाहते हैं या किसी शिकायत की जानकारी देनी है तो मानवाधिकार एसोशिएशन, सरगुजा से संपर्क करें — हम आपकी हर संभव मदद करेंगे।




