जमीन विवाद को लेकर सास, ससुर, बहू सहित पूरे परिवार के ऊपर प्राणघातक हमला करने के मामले में फरार आरोपी असलम अंसारी गिरफ्तार

जमीन विवाद को लेकर सास, ससुर, बहू सहित पूरे परिवार के ऊपर प्राणघातक हमला करने के मामले में फरार आरोपी असलम अंसारी गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0

 

सूरजपुर। खबरी गुल्लक 

जमीन विवाद पर जानलेवा हमला करने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम जूर निवासी हसीना बीबी ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहम्मद आयुब के परिवार के साथ इन लोगों का जमीन विवाद चल रहा है।  14 अप्रैल 2026 को प्रार्थीया अपने ससुर सफी अहमद, बहू सहेबा के साथ खेत में बनाये झाला के खाट में बैठी थी तो शाम करीब 5 बजे अयुब अंसारी, अयुब का दोनों लड़का भतीजा एवं पत्नी सभी लोग एक राय होकर डण्डा लाठी लेकर वहां पर आये और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर झगड़ा विवाद करने लगे।

  उसी समय प्रार्थिया का पति मो. यासीन झगड़ा विवाद सुनकर वहां पर दौड़ते हुए आये तो उसे आरोपी आयुब अंसारी, उसकी पत्नी लड़का और भतीजा असलम अंसारी के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डण्डा से मारपीट कर प्राण घातक चोट पहुंचाए। बीच बचाव के दौरान बहु, भांजा, ससुर को भी मारपीट किये।इसके पति के सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज कराने हेतु तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर लेकर गये थे कि प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 244/2026 धारा 296(बी), 351(3), 115(2), 191(1), 191(2), 109, 249 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।    

         पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  योगेश कुमार पटेल ने आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी बसदेई पुलिस ने विवेचना दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि प्रकरण का आरोपी असलम अंसारी ग्राम सरमा में छिपा है जिसे दबिश देकर पकड़ा गया।  पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मो. यासीन, सफी अहमद, हसीना बीबी, सद्दाम, सायरा खातून के साथ मारपीट किये है। मारपीट करने के बाद भाग कर अबिकापुर दंतेवाड़ा और भोपाल में लुक छिपकर रहना बताया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर आरोपी असलम अंसारी पिता स्व. अनवर हुसैन उम्र 29 वर्ष सा. जूर मियांपारा, चौकी बसदेई को गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही हैं। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)