खुशखबरी : स्थापना दिवस पर दयानिधि हॉस्पिटल में 1 अगस्त को होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर..

खुशखबरी : स्थापना दिवस पर दयानिधि हॉस्पिटल में 1 अगस्त को होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर..

khabrigullak.com
By -
0

 

अम्बिकापुर। खबरी गुल्लक। 

अम्बिकापुर के गंगापुर स्थित दयानिधि हॉस्पिटल अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 1 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रहा है। शिविर दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अस्पताल परिसर में आयोजित होगा, जिसमें मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। दयानिधि हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में वे स्वयं अपनी चिकित्सकीय टीम एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा से संभाग में विशिष्ट पहचान बनी

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि दयानिधि हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ रोगों के उपचार के साथ-साथ जनरल सर्जरी, मेडिसिन, फिजियोथेरेपी, आर्थोपेडिक एवं अन्य आवश्यक ऑपरेशन, पैथोलॉजी जांच, डिजिटल एक्स-रे तथा मरीजों के भर्ती होने की समुचित सुविधा उपलब्ध है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं अनुभवी चिकित्सकों के कारण अस्पताल क्षेत्र में भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।

10 हजार से अधिक सफल ऑपरेशन हुए

ज्ञात हो कि लगभग 10 वर्षों के चिकित्सकीय अनुभव के दौरान डॉ० त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका में 10 हजार से अधिक सफल ऑपरेशन किये हैं, जिसमें दयानिधि हॉस्पिटल में 100 से अधिक स्पाइन सर्जरी तथा करीब 4 हजार हड्डी संबंधी सफल ऑपरेशन शामिल है। यही अनुभव और सेवा भाव स्थापना दिवस पर आयोजित इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।दयानिधि हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)