रायपुर। खबरी गुल्लक।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजयनगर मदीना चौक में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने पूरे शहर को दहला दिया है। किराए के कमरे में रहने वाले बैटरी कारोबारी सैय्यद साजिद अली 50 वर्ष, उनकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली 19 वर्ष तथा पुत्री शाहिदा 17 वर्ष और इरशाबा बेगम 16 वर्ष के शव घर के भीतर मिले। पुलिस द्वारा शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कारोबारी सैय्यद ने पहले पत्नी और तीनों बच्चों को जहर मिलाकर मिठाई खिलाई होगी इसके बाद वह खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया होगा। हालांकि पुलिस ने अभी इस घटना के तरीके की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फारेंसिक अधिकारियों द्वारा गुरुवार को मौत की संभावना जताई गई है, घटना शुक्रवार की रात उजागर हुई। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह शहर में फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों का घर पर हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस ने भीड़ को घटना स्थल से दूर रहने की समझाइश देते हुए जांच में मदद करने कहा। आरंभिक पड़ताल में मृतक के कर्ज में डूबे रहने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह सूदखोरों के हाथों लगभग 30 लाख रुपए का कर्जदार हो गया था। हालांकि पुलिस ने अभी इन तथ्यों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना से पूरे शहर में शोक है। नागरिकों ने घटना की सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
>> शेष पेज 5 पर




