खेत में धंसा ट्रैक्टर .. निकालते समय अचानक पीछे पलटा, दबने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत

खेत में धंसा ट्रैक्टर .. निकालते समय अचानक पीछे पलटा, दबने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।

उदयपुर के ग्राम तेंदुटिकरा में  खेत से फंसे ट्रैक्टर को निकालते समय इंजन के पलट जाने से नीचे दब चालक बालम सिंह नेटी पिता भज्जू राम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम पंचायत रामनगर का निवासी था और वह अपने रिश्तेदार के घर नागर जुताई  करने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि  ट्रैक्टर जुताई के दौरान कीचड़ में फंस गया था।   ट्रैक्टर को निकालने के लिए मशीन के लगे नागर  को खोल दिया गया था ताकि बाहरी सहयोग से वाहन निकाला जा सके।  निकासी के प्रयास के दौरान केच बिल में दोनों तरफ मोटी-मोटी बल्ली  फंसाकर वाहन को खींचने की कोशिश की जा रही थी।  जैसे ही बल्ली के सहारे खींचा गया, अचानक ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठ गया और वाहन पीछे की ओर पलट गया।   पलटने से ड्राइवर बालम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गाँव में शोक है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)