अंबिकापुर। खबरी गुल्लक
मानवाधिकार एसोशिएसन के सरगुजा संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के द्वारा सूरजपुर जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया गया और मानवाधिकार को लेकर चर्चाए भी की। आकाश अग्रवाल ने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें बताया कि सूरजपुर जिले में सबसे बड़ी समस्या नशा है। नशे के कारोबारियों पर निरंतर कार्रवाई नहीं होने से छोटे बच्चे भी नशा के गिरफ्त में आ रहे हैं जो सभ्य समाज के लिए चिंता का कारण बन रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में विक्षिप्त सड़कों पर घूम रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि प्रशासन के द्वारा इन्हें मनोचिकित्सालय में भर्ती कराने पहल किया जाना चाहिए। आकाश अग्रवाल ने यह भी कहा है कि मौजूदा समय में भू माफिया आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह की शिकायतें बढ़ रही है। उन्होंने क्षेत्र में कड़ी पुलिसिंग और अपराधियों पर अंकुश लगाने कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।




