बिलासपुर।खबरी गुल्लक
सकरी के दलदलिहापारा बस स्टैंड के समीप सोमवार रात गुरू चेला विवाद में एक किन्नर ने दूसरे किन्नर को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सकरी पुलिस ने मीडिया को बताया कि चिल्हाटी निवासी तन्नू खान की किन्नर वर्षा जान और मीरा उर्फ आशीष निवासी जोकि से गुरू भाई होने के कारण मित्रता थी। घटना दिवस 17 जुलाई को वर्षा जान दिल्ली से बिलासपुर आयी थी। उसे तन्नू ने पुराना बस स्टैंड के एक होटल में रूकवाया था। सोमवार की रात तीनों साथ में थे, मीरा के कहने पर वर्षा जान और तन्नू खान उसके घर जोकी जाने के लिए ऑटो से निकल थे, रास्ते में उन्हें किन्नर रिया उर्फ तन्नू ने स्वयं को गुरु बनाने रिया को धमकाना शुरू कर दिया।
तन्नू ने रिया से कहा कि तुम्हारा गुरू कौन है, इस प्रथा के तहत गुरू को सालभर दस हजार रूपए और माह दो सौ रूपए देता है। तुम मुझे अपना गुरू बनाओ नहीं तो मैं तुम्हारा रोजी रोटी छिन लूंगी। इस पर रिया ने कहा कि मेरा कोई गुरू नहीं है, मै किसी का चेला भी नहीं हूं। न मैं किसी से लेता हूं और न किसी को देता हूं। इस जवाब पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोपी रिया ने पुलिस को बताया कि इस विवाद के कारण उसने गला दबाकर तन्नू खान की हत्या कर दिया था।




